गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- ट्रांस हिंडन। वैशाली स्थित रामप्रस्थ ग्रीन्स सोसाइटी में स्कूल और कम्युनिटी शॉपिंग की जमीन पर 32 मंजिला टावर बनाने का आरोप लगा लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। शनिवार को ही निर्माण कार्य का भूमिपूजन था। वहीं विकासकर्ता ने आरोपों को बेबुनियाद बता ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। रामप्रस्थ ग्रीन्स सोसाइटी के पॉकेट एक में रहने वाले लोगों ने शनिवार दोपहर को प्रदर्शन किया। सोसाइटी निवासी जया श्रीवास्तव का कहना है कि विकासकर्ता ने फ्लैट खरीदते वक्त 24 मीटर की सड़क दिखाई थी, जो 18 मीटर की बनाई गई। जिस स्थान पर प्राथमिक स्कूल और कम्युनिटी शॉपिंग का प्रावधान है, उस स्थान पर बहुमंजिला आवासीय भवन बनाया जा रहा है। आरपी अरोड़ा का कहना है कि यह टावर 32 मंजिला प्रस्तावित है। इसके पूरा बनने पर पहले से रह रहे लोगों को हवा व धूप भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.