जमशेदपुर, फरवरी 4 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण और शहरी सरकारी स्कूलों में बुनियादी स्वच्छता सुविधाओं, विशेषकर शौचालयों के अभाव में छात्राओं को हर महीने अपनी पढ़ाई से समझौता करना पड़ता है। राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) और जिला शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम में कक्षा 6 से 10 के बीच लगभग 23% से 25% छात्राएं मासिक धर्म से जुड़ी सुविधाओं के अभाव में नियमित स्कूल नहीं आ पातीं। औसतन एक छात्रा महीने में 3 से 5 दिन स्कूल नहीं आती। साल भर में यह आंकड़ा 40-50 शैक्षणिक दिनों तक पहुंच जाता है। जिले के सरकारी स्कूलों में पैड वितरण योजना के बावजूद लगभग 40% स्कूलों में स्टॉक की अनियमितता बनी रहती है। सर्वेक्षण में छात्राओं ने स्कूल नहीं आने के जो प्रमुख कारण बताए हैं, उनमें शौचालयों की स्थिति प्रमुख कारण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.