मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी। नगर निगम में शामिल होने के बावजूद शबरी आश्रम कॉलनी के लोग जलापूर्ति, शिक्षा, सफाई और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नगर निगम में शामिल इस बस्ती में 150 परिवार वर्षों से अपने अधिकारों के लिए तरस रहे हैं। इनमें अधिकतर लोगों के पास अपनी भूमि का कोई वैध प्रमाण नहीं है। पंचायत क्षेत्र में रहते हुए उन्हें अंचल कार्यालय से भूमि का पर्चा मिल सकता था, लेकिन नगर निगम में शामिल होने के बाद यह प्रक्रिया अटकी हुई है। दो विभागों के बीच द्वंद्व में फंस गए 150 परिवार :नगर निगम और अंचल कार्यालय के बीच अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद के कारण 150 गरीब परिवारों की ज़िंदगी असमंजस में फंस गई है। भू-माफिया की नजर इस क्षेत्र पर है और कई बार जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प भी हो चुकी हैं। सरकारी नियमों की अस्पष्टता और प्रशासन की लापरवाही ...