बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने बिजनौर डिपो को पांच नई वातानुकूलित (एसी) बसों की सौगात दी है। इन बसों को जल्द ही दिल्ली-कोटद्वार और बिजनौर से लखनऊ रूट पर संचालित किया जाएगा। एसी बसों के संचालन से जहां यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में अधिक आराम मिलेगा, वहीं डिपो की आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, नई एसी बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक होगा। इसके बावजूद यात्रियों में एसी बसों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि गर्मी और उमस के मौसम में ये बसें सुविधाजनक यात्रा का बेहतर विकल्प साबित होंगी। पांच नई एसी बसों के शामिल होने के बाद बिजनौर डिपो के बेड़े में कुल बसों की संख्या बढ़कर 148 हो गई ह...