देवरिया, अगस्त 8 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मिश्रौली कोईलार निवासी महेश कुमार सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद पुलिस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सुल्तानपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। इसी दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की सायं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। महेश कुशवाहा (46)पुत्र त्रिभुवन कुशवाहा सेना से रिटायर्ड थे। स्वैच्छिक सेवा निवृत्त होने के बाद वह पुलिस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सुल्तानपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। परिवारीजनों के अनुसार महेश की तबियत अचानक खराब होने की सूचना मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गयी। मौत के...