काशीपुर, फरवरी 20 -- बाजपुर, संवाददाता। नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता, सनातन मूल्यों की रक्षा और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने वैचारिक चर्चाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता मीरा विश्नोई ने मातृशक्ति और समाज के निर्माण में सनातन संस्कृति की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकती है। विशिष्ट वक्ता ईश्वरी दत्त जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। वहीं विकासनाथ ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक पूजा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक कला है। उन्होंने यु...