जौनपुर, अप्रैल 23 -- शाहगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुल्तानपुर जनपद निवासी एक किशोरी से जौनपुर के शाहगंज में नौ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अचेत अवस्था में उसे रामलीला मैदान के पीछे प्रदर्शनी स्थल के पास लावारिश हाल में छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मामले में सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनी स्थल के पास एक किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी थी। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद वह तहरीर देकर नौ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगायी। किशोरी के मुताबिक उसके साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि चार अन्य ने उन पांचों का साथ दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी ने सभी आरोपियों का नाम भी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.