भागलपुर, दिसम्बर 10 -- रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 52 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी जांचों के लिए सैंपल लिए गए। सुबह से ही गर्भवती महिलाओं की भीड़ लगी रही। पंजीकरण के बाद सैंपल लेकर ही महिलाएं घर लौटीं। लैब टेक्नीशियन गणेश मंडल ने बताया कि जांच रिपोर्ट 2-3 दिन में दे दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.