भागलपुर, मार्च 6 -- सुल्तानगंज(भागलपुर)। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 दिलगौरी में बुधवार को एक घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और घर के तीन कमरे तक फैल गई। इसी दौरान सुभाष यादव के मकान में किराए पर रह रहे पंकज कुमार के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते एक के बाद एक तीन सिलेंडर फट गए और एक घर में रखी बाइक की टंकी ब्लास्ट कर गई। जबकि दूसरे किराएदार अमित साह के किराए का घर जलकर राख हो गया। हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा एक बच्चा आंशिक तौर पर जख्मी बताया जा रहा है। मृत बालक की पहचान शाहाबाद निवासी मिथिलेश साह के सात वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने फूफा पंकज कुमार के यहां आया था। बालक आग लगने के दौरान अपने कमरे में चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.