भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एसबीआई ने शनिवार को सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को एक अत्यधिक सुविधायुक्त एंबुलेंस प्रदान किया। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फीता काटकर इस वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसबीआई के प्रबंध निदेशक राम मोहन राव अय्यर के साथ डीएम ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। इस अवसर पर एसबीआई के सीजेएम के. बंगा राजू, जीएम आर. नटराजन, डीजीएम मनीष कुमार मिश्रा, एजीएम प्रशांत प्रभाकर, सीएमएचआर अमित कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीपीएम (स्वास्थ्य) मणिभूषण झा और गैर संचारी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज मनस्वी उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने औपचारिक बैठक में एसबीआई के प्रबंध निदेशक तथा उनकी टीम को सुल्तानगंज में विभिन्न तरह के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने का सुझाव दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.