भागलपुर, मार्च 20 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता पूर्व में तीन स्थानों पर पुलिस से उलझने, पुलिस पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सुल्तानगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया की पूर्व में डायल 112 पुलिस पर हमला करने के आरोपी रवि कुमार, बैकुंठपुर और मोहन मांझी, बड़बिल्ला मुसहरी, शराब को लेकर छापेमारी में गए पुलिस पदाधिकारी और जवान पर हमला मामले में आरोपी लक्ष्मी चौधरी और सुमन चौधरी, मिर्जापुर और महेशी के पास एनएच जाम करने के मामले में रोहित कुमार और विजय साह निवासी पैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस से उलझने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.