भागलपुर, जनवरी 30 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता मौनी अमावस्या के मौके पर कांवरिया वाहनों वाहनों से सुल्तानगंज में जाम लगता रहा। हालांकि बुधवार को पुलिस ने गंगा किनारे वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया। जितने भी वाहन आते थे उन्हें रेल ओवरब्रिज के आगे सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर आगे बढ़ाया जाता रहा। भागलपुर की ओर से आने वाली वाहनों को बायपास रोड से स्टेशन रोड के रास्ते बढ़ाया जा रहा था। जिस कारण बायपास रोड और कृष्णगढ़ मोड़ पर जाम लगता रहा। बायपास रोड और स्टेशन रोड में जाम की स्थिति बनती रही। शिवनंदनपुर के समीप सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा लिए जाने के दौरान भी गाड़ी की लंबी कतार लग जाने से जाम की स्थिति बनती रही। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.