सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- सुलतानपुर,संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में कमजोर व निर्धन बच्चों के पहले चरण की प्रवेश की प्रक्रिया शुरु हो गई है। नए सत्र से इन बच्चों को निजी स्कूल में प्रवेश के बाद शिक्षण कार्य शुरु हो जाएगा। निजी स्कूलों में पहले चरण में प्रवेश के लिए 1204 अभ्यर्थियों में ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें से 1111आवेदन स्वीकृत हुए। 93 आवेदन अस्वीकृत किए गए। स्वीकृत आवेदन के सापेक्ष बीएसए ऑफिस में हुए लाटरी में 503 बच्चों शीट आवंटित की गई। 608 बच्चों को शीट आवंटित न होने के कारण जगह नहीं मिल सकी। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि आरटीई के तहत जिले के 860 निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर व असहाय बच्चों को मुफ्त प्रवेश कराया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ऐसे बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.