साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा)की ओर से विशेष मध्यस्थता अभियान 'मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0' का जिले भर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार( झालसा), रांची के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान शुरू किया गया है। यह महत्वाकांक्षी अभियान भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति की ओर से संकल्पित किया गया है। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से सुलहपूर्वक एवं शीघ्र निपटारे की दिशा में आगे बढ़ाना है। यह अभियान पूरे देश में एक साथ संचालित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय मिल सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.