बस्ती, जुलाई 11 -- बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर 2025 को जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन आयोजित होगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों में किया जायेगा। यह जानकारी अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने दी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली से संबंधित मामले, मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद, सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.