फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- सुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता अपने मायके चली गई। इसके बाद परिजनों ने सुसराल वालों को समझाने का प्रयास किया। बीते दिनों विवाहिता की मां एवं मौसी उसे ससुराल छोड़ने आई, लेकिन यहां पर ससुरालीजनों ने उनकी बात सुनने के बजाए विवाहिता को सीढ़ियों से धक्का दे दिया तो उसकी मा एवं मौसी के साथ भी मारपीट की। रैपुरा निवासी अंजली की शादी आकाश निवासी चौड़ी वाली गली आजाद नगर थाना लाइनपार के साथ हुई है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे भूखा प्यासा रखते। ससुराल में उत्पीड़न से विवाहिता तंग आ गई। मायके वालों को जानकारी दी। इसके बाद चार महीने पहले मायके गई तो वहीं रुक गई कि शायद ससुराल वाले अब उसका महत्व समझेंगे। इधर मायके पक्ष ने भी ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया। परिवार बचाने के लिए विवाहिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.