संवाददाता, फरवरी 12 -- भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता सह गायक भाजपा नेता पवन सिंह व उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक मामला सुलझ नहीं रहा है। न्यायालय की पहल पर काउंसिलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह नहीं हो रहा है। ऐसे में कुटुम्ब न्यायालय की ओर से रीकांउसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसे लेकर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट पहुंचीं, पर पवन सिंह बीमारी के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इससे रीकांउसिलिंग नहीं हो सकी। अब कुटुम्ब न्यायालय की ओर से 24 फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है। ज्योति सिंह के वकील आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से रीकांउसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि तय थी। कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुईं। लेकिन, तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पवन सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.