संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धनघटा क्षेत्र के बभनौली गांव में सुलह का दबाव न मानने पर एक महिला और उसके अबोध बच्चे के साथ मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बभनौली गांव निवासी एक विधवा महिला ने धनघटा थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी से जुड़े एक मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मामले को लेकर विपक्षी द्वारा लगातार सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। सुलह से इनकार करने पर 8 जनवरी को गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर पीड़िता के घर पर चढ़ आए और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़िता का आरोप है कि हमले में वह और उसका अबोध बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.