सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- सुलतानपुर। जिले के गरीबों को आवास व जनप्रतिनिधियों के निधियों को विकास कार्यो के लिए जारी करने वाला विभाग कर्मचारियों की समस्या का दंस झेल रहा है। परियोजना निदेशक कार्यालय में 36 कर्मचारियों के विभिन्न पदों में केवल एक चर्तुथश्रेणी कर्मचारी मौजूद है। जिससे अन्य विभाग के चार कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार सौपकर काम लिया जा रहा है। कार्यालय के नोडल अधिकारी के रुप में पीडी की ग्राम्य विकास विभाग की ओर से तैनाती की गई है। विकास भवन स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय में पीडी को छोड़कर 36 विभिन्न कर्मचारियों के पद सृजित है। इसमें आशुलिपिक,सहायक अभियंता,ड्राप्टमैन ,लेखाकार,वाहनचालक,समेत कई पद शामिल है। विभाग में तैनात कर्मियों के सेवानिवृत्त होने के बाद किसी की नियुक्ति नही हुई। जिससे मौजूदा समय में डीआरडीए में 35पद रिक्त है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.