सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया हाईवे पर इटकौली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। पंचायतनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, चांदा में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। गोसांईगंज संवाद के अनुसार कोतवाली नगर के अमहट कालोनी निवासी अशोक कुमार(45) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी मछरौली में रिश्तेदारी आया हुआ था। रात करीब सवा आठ बजे वह किसी कार्य के लिए लखनऊ बलिया राजमार्ग रास्ते इटकौली की तरफ जा रहा था। वह अभी इटकौली स्थित मजार के सामने पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.