सुल्तानपुर, जून 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर विकास खंड के धतुरहा गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना एक सामुदायिक शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। शौचालय में ताला लटका हुआ है और उसका टैंक भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिससे यह अनुपयोगी साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है और इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य खुले में शौच मुक्त भारत बनाना है। लेकिन धतुरहा गांव का यह शौचालय इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पूरी तरह विफल रहा है। इस संबंध में जब सचिव राधेश्याम यादव से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही सही करवा दिया जाएगा। देखना यह होगा कि यह आश्वासन कब तक हकीकत में बदलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.