सुल्तानपुर, जुलाई 6 -- सुलतानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह और समर्थकों पर लम्बित केस में शनिवार को दो आरोपियों ने बयान दर्ज कराते हुए आरोपों से इनकार किया। चार साल पूर्व दर्ज हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी -एमएलए के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 22 जुलाई को फिर सुनवाई नियत की है। आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह व उनके 12 समर्थकों पर 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कराया था। सभी पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हसनपुर में आम आदमी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी मक़सूद अंसारी के पक्ष में बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.