सुल्तानपुर, अगस्त 18 -- बल्दीराय । शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस सम्पन्न हुआ । समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायत खतौनी पर आदेश अंकन, सरकारी जमीन पर कब्जा, पैमाइश , विधुत विभाग की सबसे अधिक शिकायत रही।जिसमें कुल 52 शिकायतें आई। जिनमे राजस्व विभाग 37, पुलिस विभाग सात,विद्युत विभाग तीन, मंडी समिति एक, नलकूप विभाग एक, विकास विभाग एक , पूर्ति विभाग दो, की शिकायतें रही जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। चल रहे तहसील समाधान दिवस पर कुछ समय के लिए ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह पहुंचे व शिकायतकर्ताओं की फरियाद सुनी। इस अवसर पर तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, एसडीओ विद्युत विभाग मार्तण्ड प्रताप सिंह, सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.