सुल्तानपुर, मई 25 -- सुलतानपुर,संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित समर कैंप छात्रों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक और उपयोगी रहा। 21 मई से आरंभ हुए इस समर कैंप में कॅरिअर गाइडेंस पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित की गईं। जिनका उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार सही कॅरिअर विकल्प चुनने में सहायता प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के पूर्व छात्र एवं इंजीनियर हकीकु जमा की ओर से कॅरिअर के विविध विकल्पों पर विस्तृत चर्चा से हुई। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि कैसे रुचि को पहचान कर और उचित दिशा में तैयारी करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है। साथ ही, शिक्षक राय साहब यादव, गायत्री तिवारी और अच्छे लाल ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसरों से अवगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.