सुल्तानपुर, मई 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भाजपा भव्य तरीके से मनाएंगी। इसके लिए 21 से 31 मई तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्मृति अभियान को लेकर शुक्रवार देर शाम को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताया। उन्होंने कहा वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार कराया वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है। मीना चौबे ने अहिल्याबाई को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा क...