सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोस्तपुर टोल प्लाजा स्थित माइलस्टोन 161 पर बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलने वाले विभिन्न वाहनों के चालकों को पंफलेट वितरित कर सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने चालकों को घने कुहरे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा दिन और रात के समय घटाई गई गति सीमा का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...