सुल्तानपुर, मई 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन ने लाखों की वित्तीय अनियमितता के आरोप में दो पूर्व पदाधिकारियों की कल्याण निधि की सम्पूर्ण धनराशि जब्त कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। साथ ही दो पूर्व पदाधिकारियों की निधि से आंशिक कटौती की गई है। बार एसोसिएशन में दो कार्यकालों में हुए लाखों के घोटाले की धनराशि वापस नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और सचिव राकेश श्रीवास्तव के कार्यकाल में साल 2020-2021 में तीन लाख 67 हजार रूपये का घोटाला मिला था। जिसे लौटाने को 15 मई तक का समय भी दिया गया, लेकिन धनराशि वापस नहीं हुई। बार अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि ये धनराशि दोनों पूर्व पदाधिकारियों की चार - चार लाख की अधिवक्ता कल्याण निधि से बार के खाते में समायोजित की गई है। वहीं वर्ष 2023-2024 में पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.