सुल्तानपुर, जून 19 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ नगर पंचायत निवासी रामतीर्थ सोनी को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का प्रांतीय मंत्री बनाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की। सोनी को प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मनोनयन पत्र प्रदान किया। प्रांतीय मंत्री मनोनयन होने पर सोनी ने कहा कि अध्यक्ष ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं निभाऊंगा और व्यापारी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा। सोनी को प्रांतीय मंत्री बनाए जाने पर प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, डॉ केपी सिंह, सीताराम मोदनवाल, कृष्ण कुमार बरनवाल, विजय शुक्ला आदि व्यापारियों ने खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.