सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- चांदा, संवाददाता। गुरुवार को रशियन टूरिस्ट का दल चांदा लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नन्दगांव पहुंचा। इस दल द्वारा नन्दगांव आने की सूचना पहले से दी थी। उनके द्वारा प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण पूरे परिसर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान यहा लगे सभी औषधियों की जानकारी भी ली। रशियन दल में शामिल लोगों ने कहा कि नन्दगाँव की सांस्कृतिक और शैक्षिक विशेषताओं का अवलोकन करना पर्यटको के लिए एक अनूठा अनुभव रहा। लगभग दो घण्टे समय व्यतीत कर जानकारियां ली। महिला स्वालम्बन का मॉडल बना इसकी भी सराहना किया। उन लोगों द्वारा हर्बल गार्डेन, नवग्रह वाटिका, इको फ्रेंडली निर्माण की जानकारी कर नारी सशक्तीकरण के टिप्स भी दिए गए । वहीं देशी भोजन बाटी चोखा का भी स्वाद चखा। इसके बाद यहा कार्यरत महिलाओ से भी मुलाक़ात कर अनुभव साझा किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.