सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल कम्यूटर विषय की परीक्षा और इंटर व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल कम्प्यूटर विषय में पंजीकृत 2113 में से 2092 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इंटर के व्यवसायिक विषय में 652 पंजीकृत रहे। 620उपस्थित रहे। 32परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। इसी तरह दूसरी पाली में हाईस्कूल सिलाई विषय में छह पंजीकृत थे। सभी उपस्थित रहे। इंटर नागरिक शास्त्र विषय में 6512पंजीकृत रहे। 6049 उपस्थित रहे। 463 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर दूसरे दिन हाईस्कूल और इंटर की दोनों पालियों की परीक्षा 502 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.