सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कमला नेहरू संस्थान के संस्थापक बाबू केएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर संस्थान परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक रीति रिवाज से हवन-पूजन परिजनों की ओर से किया गया। उनकी समाधि पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिले में उत्कृष्ट शिक्षा की नींव रखने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री केदार नाथ सिंह कांग्रेस के जमाने में बड़ी हस्ती हुआ करते थे। उन्होंने कमला नेहरू संस्थान की स्थापना वर्ष 1972 में की थी, जो आज वट वृक्ष बन चुका है। मंगलवार को कमला नेहरू संस्थान परिसर में स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्पार्चन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र अरविन्द सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह, पूर्व एमएलसी अशोक सिंह, डॉ अखंड प्रताप सिंह, ओम प्रका...