सिद्धार्थ, मार्च 9 -- बांसी (सिद्धार्थनगर)। गोल्हौरा क्षेत्र के महुआ गांव के पास शनिवार देर शाम अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई, जिसमें मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सुलतानपुर के एसडीएम और उनके पिता घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसडीएम संतोष कुमार ओझा पुत्र उमाशंकर ओझा सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा क्षेत्र के भैसठ गांव के रहने वाले हैं। वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार देर शाम घर से परिवार सहित निकले थे। जैसे ही महुआ गांव के पास पहुंचे, उनकी कार एक पुलिया से टकरा गई। इसमें वह और उनके पिता उमाशंकर घायल हो गए। पिता को बांसी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कार में कुल चार लोग सवार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.