सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पलिया गोलपुर स्थित पंचायत भवन पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से आर्टिफिशियल ज्वैलरी निर्माण के लिए 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस प्रशिक्षण में कुल 35 प्रशिक्षार्थी शामिल हैं, जिनमें 33 महिलाएं हैं। बताया गया कि यह दोस्तपुर विकास खंड में आरसेटी की ओर से आयोजित पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम है। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी के प्रयास से शुरू हुआ यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशिक्षण में भाग ले रहीं महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जिससे व...