सुल्तानपुर, अगस्त 29 -- सुलतानपुर। भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को श्यामनगर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में शामिल संघ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने पॉलीथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सभासद गिरीश मिश्र, अयोध्या प्रसाद वर्मा, डॉ. आरए पांडेय, आनंद मिश्रा, रामलखन, देवराज, धर्मदेव तिवारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...