सुल्तानपुर, जून 21 -- भदैंया, संवाददाता। हनुमानगंज ग्रामीण बैंक के कैशियर पर एक खाताधारक नेRs.80 हजार की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। हनुमान गंज क़स्बा निवासी व्यवसायी रमेश गुप्ता का कहना है कि उसने 40 हजार रुपए शनिवार की सुबह जमा किया। यह पैसा जमा नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद उसके खाते से 40 हजार की निकासी का मैसेज आया। जब वह बैंक गया तो त्रुटि बताते हुए 80 हजार रुपए उसके खाते में जमा किया गया। उसका कहना है कि कैशियर ने जानबूझकर ऐसा किया। वही इस बाबत बैंक मैनेजर पूजा रावत ने बताया कि गलती को तुरंत सुधार दिया गया है। 12:48 पर उनके खाते में 40-40 हजार दो बार जमा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...