सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- सुलतानपुर। जिले की पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के कार्यालय में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौज तथा धमकी के मुकदमे में आरोपी निलम्बित शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह का बयान कोर्ट ने शुक्रवार को दर्ज किया। बचाव पक्ष के वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि आरोपी ने घटना से इन्कार किया है। सीजेएम नवनीत सिंह ने सफाई साक्ष्य के लिए नौ सितम्बर को तारीख नियत की है। कोतवाली देहात के बेलामोहन निवासी निलम्बित शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह पर 22 फरवरी 2023 को ये मुकदमा दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.