सुल्तानपुर, मई 23 -- चांदा, संवाददाता। ब्लॉक के प्रतापपुर कमैचा में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विमलेशचंद्र त्रिवेदी ने की। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक एवं संबंधित विभागीय के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में ग्राम रोजगार सेवकों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें प्रति परिवार औसत कार्य दिवस की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। बीडीओ त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक परिवार को 100 कार्य दिवस उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर है, इसके लिए सभी संबंधित कार्मिकों को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.