सुल्तानपुर, फरवरी 22 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। पेमापुर-खड़सरा सड़क मार्ग दो किलोमीटर गड्ढों में तब्दील हो गया था। जनवरी माह मे हिंदुस्तान अखबार मे छपी खबर को संज्ञान मे लेकर लोक निर्माण विभाग ने सड़क मे हुए गड्ढों का पैच कार्य शुरु कराया। लेकिन कुछ गड्ढों को भरकर बाकी गड्ढों को छोड़ दिया। जिससे लोगों को आवागमन में समस्या बनी हुई है। पेमापुर-खड़सरा मार्ग मलवा गेट को सीधा जोड़ता है। जिससे दर्जन भर गांव के लोग जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए साइकिल, बाइक से लखनऊ बलिया हाईवे पर स्थित दियरा चौराहे तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग पर सफर करते है। लोगों को इस चौराहे से चौबीस घंटे रोडवेज बसों के आवागमन होने से अपने गंतव्य का सफर पूरा करने सुविधा मिल जाती है। अपने निजी वाहनों को चौराहे पर खड़ा कर आजमगढ़, लखनऊ, सुलतानपुर आदि जगह जाकर रात मे भी सवारी मिलने स...