सुल्तानपुर, नवम्बर 25 -- सुलतानपुर। एमपी- एमएलए की विशेष कोर्ट में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जंग बहादुर के खिलाफ चल रहे हत्या के मुकदमे में मंगलवार को न्यायाधीश राकेश ने अभियोजन पक्ष के गवाह जगदम्बा के के खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख नियत की है। जामो थाना क्षेत्र के गौरा पूरे मतऊ निवासी शिव कुमार ने भाई राजकुमार यादव की हत्या के आरोप में 17 अप्रैल 2001 को राम विलास और अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पूर्व मंत्री पर साजिश रचने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.