सुल्तानपुर, मई 23 -- कुड़वार। बाजार गए युवकों पर पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बुधवार की शाम को हमला बोल दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हुए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। कुड़वार थाना क्षेत्र के शादीपुर महराजगंज गांव निवासी रितेश राणा के भतीजे सचिन पुत्र दिनेश, भांजे रितिक पुत्र रुप चन्द्र व आदित्य पुत्र राकेश कुमार तीनों किसी काम से बाजार गए थे। गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे सात युवकों ने तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हुए। रितेश राणा ने सात हमलावरों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप है कि सचिन, रितिक, आदित्य सामान लेने गए थे। जहां पर आधा दर्जन से अधिक लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.