सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- सुलतानपुर,संवाददाता। श्रम विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में तीन इंस्पेक्टर के पद सृजित किए गए हैं। लेकिन तैनाती सिर्फ एक निरीक्षक की है। इससे श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संकट खड़ा हो गया है। कादीपुर तहसील में बनाया गया उप श्रम कार्यालय भी समय से नहीं खुल पा रहा है। इससे लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिले के सहायक आयुक्त श्रम कार्यालय में 1.63 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इन पंजीकृत श्रमिकों के लिए श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से 16 प्रकार की श्रम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए श्रम कार्यालय में एक सहायक आयुक्त, तीन श्रम इंस्पेक्टर के पद सृजित किए गए हैं। वर्ष 2020 में जनपद मुख्यालय के सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में एएलसी के पद प...