सुल्तानपुर, दिसम्बर 5 -- सुलतानपुर, संवाददाता। विश्व मृदा दिवस पर धरती माता बचाओ अभियान की शुरुआत की गई। आत्मा योजना के तहत कृषक वैज्ञानिक संवाद में मृदा स्वास्थ्य के बारें में किसानों को जानकारी दी गई। धरती माता बचाओ अभियान के तहत गांव-गांव जाकर किसानों रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करने व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरुक किया जाएगा। कृषि भवन अहिमाने पर विश्व मृदा दिवस पर आयोजित कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें बरासिन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शशांक शेखर सिंह ने मृदा स्वास्थ्य के बारें में जानकारी दी। केबीके सुलतानपुर मृदा लैव प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के बारे में जानकारी दी। डीडी कृषि रामाश्रय यादव ने बताया कि खरीफ में जिले में 19 हजार 600 व रबी में 8400 ...