सुल्तानपुर, मई 25 -- लंभुआ, संवाददाता। रेलवे ने पुराने एवं जर्जर पुलों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। वर्षों पूर्व पानी निकासी के लिए बनाए गए पुराने एवं जर्जर पुल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे ने तीन घंटे का ब्लॉक लेकर बदल दिया। लंभुआ क्षेत्र में बेदूपारा के पास अंग्रेजों के जमाने में पानी निकासी के लिए पुल बनाया गया था। जो बहुत पुराना हो गया था। पुल काफी कमजोर हो गया था, सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील इन पुल को अब रेलवे ने बदलने का काम शुरू कर दिया है। शनिवार को काफी संख्या में मजदूरों के साथ मशीनों के सहयोग से पुल को बदलने का काम शुरू किया गया। ट्रैक की पटरी को काटकर अलग किया गया, इसके बाद पुराने पुल को हटाकर नए पुल को स्थापित किया गया। सेक्शन इंजीनियर चतुर्भुज सिंह ने बताया कि पुराने पुल को बदलने के कारण लगभग तीन घंटे तक ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.