सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- चांदा, संवाददाता। गुरुवार को दोपहर बाद डीसी मनरेगा अजीत सिंह विकासखंड प्रतापपुर कमैचा पहुंचे, वहां उन्होंने ब्लॉक का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही ब्लॉक परिसर में हलचल तेज हो गई और अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुट गए। निरीक्षण के दौरान मनरेगा सेल के कार्यों की गहन जांच की गई तथा कार्यालय की साफ-सफाई और अभिलेखों का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। डीसी मनरेगा ने विभिन्न विभागीय अभिलेखों का परीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा अभिलेख सुव्यवस्थित और अद्यतन मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखी जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। निरीक्षण के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.