सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- बल्दीराय, संवाददाता। शादी विवाह के सीजन के साथ ही इस समय सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड की परीक्षा भी शुरू हो गई है। जनपद मुख्यालय से लेकर कस्बों और गांवों में बैंड बाजा और बारात की धूम मची हुई है, लेकिन यह धूम परीक्षार्थियों पर भारी पड़ रही है। बारात में बजने वाले डीजे का तेज उन्हें टेंशन देते हुए उनकी परीक्षा की तैयारी में बाधक बन रहा है। कर्कश ध्वनि वाला बैंड बाजा और डीजे की बेहद तेज आवाज के साथ जिस रास्ते से बारात निकल रही है आसपास के घरों के दरवाजे और खिड़कियां तीव्र ध्वनि से हिलने लग रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान है। जी हां डीजे के शोरगुल के इस माहौल में बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी चौपट हो रही है। जहां वे रात के समय एकाग्रता से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं वहीं बुजुगों और कमजोर दिल वालों को अधिक तीव्रता की ध्वनि से हार्ट ...