सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में होली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने आवास विकास क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक ट्रक से रंगीन कचरी और पापड़ जब्त किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार ने होली के दौरान बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। इसमें नमकीन, चिप्स, खोया, मिठाइयां, पनीर और दूध से बने पदार्थों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभाग ने छह मार्च से विशेष अभियान शुरू किया है। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। अभी तक छह नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अगर इनमें अनुमति से अधिक रंग या अन्य मिलावट पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि दोषी पाए जाने पर दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.