सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश गौतम ने शुक्रवार को दोस्तपुर ब्लॉक के पहाड़पुर बस्तीपुर स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। जनता दर्शन में अधिकतर शिकायतें बिजली बिलों में गड़बड़ी, पुलिस की निष्क्रियता और भूमि विवादों से जुड़ी रहीं। विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.