सुल्तानपुर, मार्च 8 -- कुड़वार, संवाददाता। आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा। खेतों में छुट्टा मवेशियों के साथ नीलगायों का आतंक बढ़ गयाहै। बाड़ लगाने के बावजूद भी किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। क्षेत्र छुट्टा मवेशियों के साथ नीलगायों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गोमती नदी के किनारे-किनारे जंगल में नीलगायों की संख्या काफी हो गयी है। यहां से निकलकर नीलगाय गांव के जंगलों तक पहुंच रहे हैं। खेतों के साथ घर के बगल छोटे पेड़,सांग सब्जी को चट कर दे रहे हैं।किसान अपनी फसल बचाने के लिए तमाम जुगाड़ लगा रहा है। खेतों के चारों तरफ सीमेंटेड पिलर व बांस की बल्ली के सहारे झटका मशीन का करंट दौड़ाया गया है। उसके बीच कंटीला तार भी लगाया गया है। इसके बावजूद भी खेतों में नीलगाय व छुट्टा मवेशी घुसकर फसलों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। सरसों,मट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.