सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- सुलतानपुर। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवायें आयुर्वेद एवं यूनानी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवायें जिला सुलतानपुर एवं अमेठी का चुनाव सोमवार को कराया गया। इसमें जिलाध्यक्ष आलोक कुमार को,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह बने। यह चुनाव डॉ. सुरेश कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हयातनगर विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास प्रजापति एवं महामन्त्री मुकेश कुमार चुनाव अधिकारी सुलतानपुर की देखरेख में सम्पन्न कराया गया। कमेटी में जिला उपाध्यक्ष में अमित कुमार श्रीवास्तव, राममूरत निषाद,मंत्री सत्यराम नाई,संयुक्त मंत्री में अभिजीत भारती, संगठन मंत्री राजदीप कश्यप, पारस नाथ, प्रचार मंत्री शीतला प्रसाद मिश्रा,राजीव कुमार, कोषाध्यक...