लखनऊ, अक्टूबर 5 -- इटौंजा। बीकेटी तहसील क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के 150 किसानों की पट्टा आवंटन की पत्रावली गायब होने का आरोप लगाते हुए रविवार को किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने सुलतानपुर पंचायत में धरना प्रदर्शन कर दोषी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शुक्ला 'तिरंगा महाराज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण किसानों के महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब किए गए हैं। जिससे किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बावजूद तहसील में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.